Vista Live एक फ्री वेब-प्लेयर है, जहाँ Hindi live radio online, न्यूज़ वीडियो, पुराने गानों के रेडियो स्टेशन, फुल मूवी और कार्टून एक ही पेज पर मिल जाते हैं। न कोई app डाउनलोड करना है, न रजिस्ट्रेशन। पेज खोलो, अपनी पसंद के कार्ड पर टैप करो और चालू। हर रेडियो स्ट्रीम और वीडियो अपने मूल स्रोत, यानी रेडियो स्टेशन या चैनल के YouTube पेज से चलता है। हम सिर्फ़ इन्हें एक जगह इकट्ठा करके दिखाते हैं। इसे Vista Hub ने खास तौर पर हिंदी सुनने-देखने वालों के लिए बनाया है, ताकि मोबाइल पर सब कुछ आराम से चले।
रेडियो सेक्शन में विविध भारती live, मध्य प्रदेश के लोकल स्टेशन आकाशवाणी इंदौर और आकाशवाणी उज्जैन, FM Gold और FM Rainbow मिलते हैं। पुराने गानों के शौकीनों के लिए किशोर कुमार रेडियो, लता मंगेशकर रेडियो, मुकेश के गाने, Radio Retro Bollywood, Hindi Retro, Goldy Evergreen और 90s के नॉन-स्टॉप बॉलीवुड हिट्स वाले इंटरनेट रेडियो हैं। Radio Mirchi की इंटरनेट स्ट्रीम भी यहाँ है। "MP3 Songs" वाले हिस्से में Bollywood 90s, पुराने गाने और Hindi Gold जैसे स्टेशन अलग से रखे हैं। यानी old hindi songs radio ढूँढ रहे हों या नया बॉलीवुड मिक्स, सब एक ही जगह। रेडियो सिर्फ़ ऑडियो स्ट्रीम है, इसलिए यह कम डेटा लेता है और अक्सर स्क्रीन बंद होने पर भी चलता रहता है। रात में सुनते हुए नींद आ जाए तो Sleep Timer अपने आप बंद कर देगा।
समाचार के लिए AIR News 24x7 का लाइव हिंदी न्यूज़ रेडियो है, जो पूरे दिन ख़बरें सुनाता है। वीडियो वाले TV सेक्शन में DD News के ताज़ा हिंदी समाचार वीडियो, BBC News (अंग्रेज़ी), DD Sports, NASA का स्पेस कंटेंट, Nat Geo का साइंस-नेचर और Explore.org के वाइल्डलाइफ़ कैम मिलते हैं। ये सब उन चैनलों के अपने YouTube पेज से चलते हैं, इसलिए व्यूज़ और क्रेडिट उन्हीं को जाते हैं। "दुनिया के फ्री TV चैनल्स" पर टैप करने से Famelack के ज़रिए 195+ देशों के फ्री TV चैनलों की लिस्ट खुलती है। इसके अलावा "लाइव दुनिया" में MarineTraffic पर समुद्र के जहाज़, Flightradar24 पर उड़ते हवाई जहाज़ और Windy पर मौसम का रडार लाइव देख सकते हो।
"पूरी मूवी देखो" में Shemaroo Movies, Rajshri और Goldmines (साउथ की हिंदी डब फिल्में) के official YouTube प्लेलिस्ट हैं, यानी फ्री फुल मूवी उन्हीं चैनलों के अपने पेज से। बच्चों के लिए Tom & Jerry और Mr Bean जैसे कार्टून-कॉमेडी हैं, मनोरंजन के लिए Comedy Central है, और डरावनी कहानियों के शौकीनों के लिए "हॉरर कहानियाँ" (Bhay Originals) का हिस्सा। सबसे नीचे "My Podcast" में Vivek Hardaha की तर्क और ज्ञान वाली बातें सुन सकते हो।
कोई स्टेशन न चले तो दूसरा आज़मा लो। इंटरनेट रेडियो कभी-कभी रखरखाव की वजह से कुछ देर बंद रहते हैं।
हाँ, रेडियो सुनना और वीडियो देखना पूरी तरह फ्री है। पेज पर कुछ विज्ञापन दिखते हैं, उन्हीं से इसका खर्च निकलता है।
नहीं। किसी भी मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउज़र में पेज खोलकर सीधे सुन सकते हो।
Live Radio सेक्शन में "आकाशवाणी इंदौर" या "आकाशवाणी उज्जैन" वाले कार्ड पर टैप करो। स्ट्रीम कुछ सेकंड में शुरू हो जाती है।
नहीं। सभी स्टेशन, चैनल और वीडियो अपने-अपने मालिकों के हैं और उन्हीं के स्रोत से चलते हैं। Vista Live सिर्फ़ इन्हें एक जगह दिखाता है और इनसे जुड़ा हुआ नहीं है।
ऑडियो स्ट्रीम वीडियो के मुक़ाबले काफ़ी कम डेटा लेती है, इसलिए गाने सुनने के लिए रेडियो सेक्शन सबसे हल्का तरीका है।